{"_id":"68fd29307c3810fa2b0c7d0d","slug":"munir-was-kidnapped-by-a-relative-police-are-searching-for-the-accused-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149656-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिश्तेदार ने किया था मुनीर का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिश्तेदार ने किया था मुनीर का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
अलापुर। ककराला के लकड़ी व्यापारी मुनीर का अपहरण उसी के ही रिश्तेदार जुनैद ने किया था। उसके साथ अन्य लोग भी थे, लेकिन मुनीर उनको पहचानता नहीं है। पुलिस ने अपह्त को मुंबई में अपनी अभिरक्षा में ले लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
अपहरण कर जुनैद ने उसी के फोन नंबर से ऑडियो-वीडियो वायरल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अपहरण का मामला दर्ज कर टीम को मुंबई रवाना कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई से मुनीर को सकुशल अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस उसको मुंबई से हवाई मार्ग से दिल्ली तक लाई। शनिवार को उसको थाने लाया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस जुनैद व उसके साथियों की तलाश में लगी है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपह्त को सकुशल अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया है। पूछताछ में मुनीर ने बताया कि उसके ही रिश्तेदार जुनैद ने उसको फोन करके लकड़ी खरीदने के लिए बुलाया था। उसको कार में डालकर जुनैद अपने अन्य साथियों के साथ पहले दिल्ली ले गया। उसके बाद मुंबई ले जाकर फिरौती की मांग की गई। एसएसपी ने बताया कि फोन की लोकेशन से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।