फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Municipality Shopping Complex decaying

नगर पालिका का शॉपिंग कॉम्पलेक्स खस्ताहाल

Sun, 05 Apr 2015 07:46 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 05 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के शॉपिंग कॉम्पलेक्स की हालत खस्ताहाल हो गई है। कॉम्पलेक्स में आवाजाही को देखते हुए हर वक्त खौफ का साया मंडराता रहता है। बरामदे के पिलर और छत ढहने की कगार पर हैं।

विज्ञापन

शॉपिंग कॉम्पलेक्स मार्केट करीब चार दशक पहले अस्तित्व में आया था। उस वक्त पालिका प्रशासन ने कॉम्पलेक्स में 50 दुकानों का निर्माण कराके दो रास्ते भी निकलवाए थे, जो मुख्य बाजार में घंटाघर और नया बाजार में खुलते हैं। कॉम्पलेक्स की बरामदे के फर्श की दयनीय स्थिति एक दशक से है, लेकिन पांच-छह साल से बरामदे की छत से सीमेंट की परतें टूटकर गिरनी शुरू हुईं, जिसका सिलसिला बरकरार है। हालांकि ज्यादातर दुकानदारों अपने प्रतिष्ठानों की छत के आगे बरामदे की ऊपरी सतह की मरम्मत करा ली जो बरसाती पानी के भराव की वजह बन गई।
विज्ञापन

बता दें कि पालिका ने बरामदे और दुकानों के आगे फर्श की मरम्मत कराने के लिए टेंडर भी करा लिए थे। बात दुकानदारों को पता लगी, तो कुछेक ने नये सिरे से बरामदे का निर्माण कराने की आवाज उठा दी। बात आगे बढ़ी तो मरम्मत का काम भी लटक गया। जेई विनय सक्सेना की मानें तो पालिका मरम्मत कराने को पहले ही पहल कर चुकी है। नये सिरे से बरामदे का निर्माण कराने के लिए फिर से टेंडर कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस बुकिंग ऑफिस और सर्राफा प्रतिष्ठान भी शामिल
उझानी। शॉपिंग कॉम्पलेक्स में यूं तो सिलाई-कढ़ाई और रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तु की दुकानें हैं, लेकिन ज्यादातर प्रतिष्ठान सर्राफा व्यापारियों के हैं। इंडेन गैस का बुकिंग ऑफिस भी कॉम्पलेक्स में है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में गैस उपभोक्ताओं की भीड़ भी नजर आती है। ऐसे में अगर हादसा हुआ तो जानमाल का भारी नुकसान भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed