नगर पालिका के ठेकों की हुई नीलामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के विभिन्न ठेकों की नीलामी हुई। ठेका पार्किंग एवं पड़ाव शुल्क की नीलामी पिछले वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत ज्यादा हुई। तहसीलदार महेंद्र कुमार और चेयरमैन अबरार अहमद सहित तमाम अधिकारियों की उपस्थिति में हुई नीलामी से पालिका को काफी आय हुई। ठेका शनिवार बाजार की नीलामी पिछली वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक पर हुई। नगर निवासी नंदकिशोर ने अधिकतम बोली लगाकर चार लाख में यह ठेका ले लिया। इसके साथ ही ठेका पार्किंग एवं पड़ाव शुल्क में 55 प्रतिशत इजाफ ा हुआ। गांव छतुइयां निवासी जगदीश ने चौदह लाख में यह ठेका लिया। ठेका सड़क बुध बाजार 56 प्रतिशत अधिक, ठेका खाल हड्डी 24 प्रतिशत अधिक और ठेका मजवा बड़ा 18 प्रतिशत अधिक पर हुआ।