{"_id":"6889224c815b1416300720f4","slug":"mule-dies-due-to-electric-current-complaint-lodged-against-electricity-workers-badaun-news-c-123-1-sbly1035-144105-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: करंट से खच्चर की मौत, बिजली कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: करंट से खच्चर की मौत, बिजली कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
उझानी में बिजली कर्मियों पर रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली गेट पर जुटे लोग। स्रोत: नागरिक
उझानी। खंभे से नाली में करंट उतरा। उसी दाैरान उधर से गुजरे खच्चर को करंट लगा तो उसकी मौत हो गई। पशुपालक समेत मोहल्ले के लोगों ने बिजली कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा कर दिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी।
बिजली के करंट से मरा खच्चर बाजारकलां मोहल्ले के निवासी उमाशंकर प्रजापति का था। उमाशंकर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे खच्चर का पैर नाली में चला गया। इसके बाद करंट लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर ही खच्चर की मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों में हादसे की जानकारी देते हुए बिजली सप्लाई तो बंद करा दी, लेकिन हादसे के बारे में जानकारी करने को कर्मचारी नहीं आए। मोहल्ले के लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इसकी जानकारी होने पर पालिका सदस्य गौरव कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ने बताया कि खंभे पर कई दिनों से करंट आ रहा है। इसके बाद भी खंभे के तार चेक नहीं किए गए हैं।
हादसे के लिए बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कई लोग कोतवाली भी गए। उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि वह भूमिहीन व्यक्ति है। खच्चर के सहारे ही काम करके परिवार का पालन करता है। जेई को भी हादसे के बारे में अवगत कराया गया है। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि करंट से खच्चर की मौत की जानकारी मिली है। जांच करवा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
बिजली कटौती से कांग्रेसी मुखर, धरना देकर की नारेबाजी
उझानी। बिजली सप्लाई के शेड्यूल और कटौती को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रियासत खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना देकर नारेबाजी की।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्य बाजार सब्जी मंडी के पास स्थित आंबेडकर पार्क में जुटे। बिजली कटौती समेत मौजूदा शेड्यूल को लेकर नगर अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। कस्बे के पश्चिमी इलाके में तो अक्सर केबल जल जाती है। दो- दो दिन तक लाइन ठीक नहीं की जाती। इस वजह से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ता है। धरना करीब तीन घंटे तक चला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेई शिवसरन को ज्ञापन भी दिया है। धरना- प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा, प्रशांत शर्मा, असगर हुसैन, वाजिद अली आदि शामिल थे।