फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother, we just ask for a small corner in your mind...

Budaun News: हम तो मांगे मां तेरे मन में इक छोटा सा कोना...

Tue, 17 Oct 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 17 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mother, we just ask for a small corner in your mind...
नगला मंदिर में देवा मां की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। शहर के नगला मंदिर में तड़के से ही भक्तों की लाइन लगी रही। नंबर आने पर भक्तों ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। आरती करके परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने देवी छंद गाए।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन नगला शक्तिपीठ मंदिर में सुबह से ही मां के भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्तों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। माता के दर्शन कर भक्तों ने अपने व अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे स्थित मंदिर पर भी भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

बिल्सी। मां भगवती के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का भव्य शृंगार कर पूजन किया गया। इस मौके पर नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्तों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा : पं. गिरीशचंद्र शर्मा के अनुसार, शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर चंद्रघंटा माता का ध्यान करें। पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़क कर आसन बिछाएं। इसके बाद माता का ध्यान करते हुए पांच घी के दीपक जलाएं। माता को सफेद कमल या पीले फूल और माला अर्पित करें। दूध या दूध से बनी मिठाई और नारियल का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed