फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother of the district committees Not to verification

जिले की मातृ समितियों का नहीं हुआ सत्यापन

Sun, 15 Mar 2015 07:33 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 15 Mar 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन

जिले के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मातृ समितियों का कोई सत्यापन नहीं हुआ है। सहसवान में फर्जी तौर पर बनी मातृ समितियां नौ लाख से अधिक के घोटाले में आरोपित हैं। इस प्रकार जिले की हर परियोजना पर मातृ समितियों में घोटालाें की जांच नहीं हो सकी है। सहसवान परियोजना में समितियों से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रुका हुआ था। अब इनको भी मानदेय शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो जिलेभर में मातृ समितियों के गठन की जो प्रक्रिया निदेशालय ने तय की है, उसके अनुसार इनका गठन नहीं हुआ है। इनमें बड़ी संख्या में सास-बहू, मां-बेटी, बहनें आदि शामिल कर ली गई हैं। कुंवारी भी इसमें शामिल हैं। जबकि कुंवारियों को इसमें स्थान इसलिए नहीं हैं कि जिनके बच्चे आंगनबाड़ी में जाते हैं, उन्हीं को इसमें शामिल किया जाता है। हॉटकुक्ड में पहले एनजीओ ने गड़बड़ियां की हैं और अब इन समितियाें को मौका दिया गया है।
विज्ञापन


जिन समितियों पर भरोसा, रह चुकी हैं दागी
बाल विकास विभाग ने समितियों पर भरोसा किया है। इसके बारे में पिछला इतिहास देखा जाए तो समितियां भरोसे लायक नहीं हैं। सहसवान में ऐसी समितियां दागी हैं और आरोपित हैं। इसीलिए इनका मानदेय भी रुका था। जो बाद में जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉटकुक्ड संचालन कर रहे एनजीओ हटने के बाद निदेशालय के निर्देश पर उन्होंने मातृ समितियों के मार्च में हॉटकुक्ड का धन आवंटित कर दिया है। पिछले समय में मातृ समितियाें का गठन हुआ है। उनके समय में इनका गठन नहीं हुआ था। अभी बिना सत्यापन के ही समितियों का धन दे दिया गया है लेकिन आगे इनका सत्यापन भी करा लिया जाएगा।
- निर्मल शर्मा, प्रभारी डीपीओ, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed