फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son and daughter-in-law fatally attack woman in Budaun

बेटा बना जान का दुश्मन: 'हट्टा-कट्टा है, कुछ कमाता क्यों नहीं', ये बात सुनकर मां पर किया जानलेवा हमला

Sat, 25 Nov 2023 03:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 03:11 PM IST
सार

बदायूं में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी पर उसके बेटे और बहू ने जानलेवा हमला कर दिया। बेटे ने मां से खर्च के लिए रुपये मांगे थे। उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे बौखलाए बेटे और बहू ने उनकी पिटाई की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।   

विज्ञापन
Son and daughter-in-law fatally attack woman in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस इलाके की ट्यूबवेल कॉलोनी में बेटा-बहू ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उन्हें बमुश्किल से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

विज्ञापन


ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी रानी देवी का कहना है कि वह नलकूप विभाग में मेठ के पद पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। वह ट्यूबवेल कॉलोनी में अकेले रहती हैं। एक अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका बेटा राजेश कुमार उर्फ राजन और उसकी पत्नी अल्का उनके पास आए। उन्होंने अपने खर्चे के लिए पांच हजार रुपये मांगे। 

विज्ञापन

गला दबाकर मारने की कोशिश की 
रानी देवी ने रुपये देने से इनकार कर दिया और बेटे से कहा कि वह हट्टा-कट्टा है, कुछ कमाता क्यों नहीं है। वह खुद ही अपना खर्चा कर सकता है। इसी बात पर आरोपी बेटे और बहू ने उन्हें चारपाई पर गिरा दिया और उनकी पिटाई कर दी। उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। 

उनका शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के जितेंद्र, मंजूलता समेत तमाम लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से उन्हें बचाया। महिला का कहना है कि उनका बेटा जान का दुश्मन बना हुआ है। वह काफी डरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे और बहू पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed