फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More information on the benefits of rural panchayat

पंचायतें ग्रामीणों को लाभकारी योजनाओं की दें जानकारी

Sun, 07 Feb 2016 11:48 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 07 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
More information on the benefits of rural panchayat
अखिल भारतीय पंचायत परिषद की यूनियन क्लब में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायतों से अपेक्षा की है कि वह ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें, ताकि गांवों का विकास हो सके।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के मंडलीय अध्यक्ष कल्लू अब्बासी उर्फ इसरार अहमद ने कहा कि ग्रामीण जनता ने प्रधानों को चुन लिया और उन पर पूरा भरोसा जताया है। ऐसे में चुने गए प्रधानों को दायित्व बनता है कि जनता के समक्ष अपने निष्पक्ष व्यवहार को रखें। गांव और ग्रामीणों के बारे में सोचें और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वह ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें और विकासोन्मुख योजनाओं के माध्यम से ग्रामों को विकास करें ताकि पूरा देश तरक्की कर सके।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने प्रदीप यादव को संगठन का जिलाध्यक्ष घोषित किया। महिला जिलाध्यक्ष पद पर मनोरमा शर्मा के नाम की घोषणा की गई। इस मौके पर परवेज चौधरी, धर्मेंद्र पटेल, भगवान दास शाक्य, बादाम सिंह, सीताराम गुप्ता, दीपक गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, विजय यादव एडवोकेट, सुनील कुमार, राकेश मौर्य, यादराम मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed