{"_id":"601700e68ebc3e32e764f850","slug":"monkey-atteck-badaun-news-bly435653143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के कूदने से मकान का छज्जा गिरा, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के कूदने से मकान का छज्जा गिरा, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। रविवार दोपहर जलालपुर गांव में एक बंदर के कूदने से मकान का छज्जा गिर गया, जिससे दबकर महिला समेत दो लोग घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामबेटी (60) रविवार दोपहर अपने घर के छज्जे के नीचे बैठी थीं। उसी समय पड़ोस के रामकिशोर (50) उनके पास आकर बैठ गए। परिवारवालों के मुताबिक उसी दौरान एक बड़ा बंदर उनके छज्जे पर कूद गया, इससे घर का छज्जा भरभराकर दोनों लोगों के ऊपर गिर गया। जो लोग नजदीक में खड़े थे वह कूदकर दूर जा गिरे। इससे वो बाल-बाल बच गए लेकिन रामबेटी और रामकिशोर इसकी चपेट में आ गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामबेटी के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। हादसे के बाद परिवार वाले उन्हें कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।