फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Modi's visit to the rehearsal

मोदी के दौरे के लिए हुआ रिहर्सल

Fri, 10 Feb 2017 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Modi's visit to the rehearsal
मोदी के दौरे के लिए हुआ रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
-सभास्थल पर वायुसेना ने तीन हेलीकॉप्टर कराए लैंड 
-एसपीजी ने कड़ी सुरक्षा करने में पुलिस का लिया सहयोग 


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 फरवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। रैली के लिए सभास्थल में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर  लैंड कराए गए। हेलीकॉप्टर लैंड कराने में रोड़ा बन रही 11 एचटी लाइन को उतार दिया गया। एसपीजी ने चारों बेरीकेडिंग कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभास्थल का भूमि पूजन किया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कड़ी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बड़ी क्षेत्र में बेरीकेडिंग कराई गई। एसपीजी के आईजी सुधांशु शेखर श्रीवास्तव, एआईजी विजय बहुगणा के साथ ही एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव समेत अन्य तमाम अधिकारियों ने सभास्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी की रैली की तैयारियां की गईं। बेरीकेडिंग के साथ डी गैलरी की औपचारिक तैयारियां भी होने लगी हैं। एसपीजी ने स्थानीय स्तर पर सक्रिय एलआईयू एवं पुलिस से बातचीत करके सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने की तैयारी की। वायु सेना की ओर से वेरी हाई फ्रीक्वैंसी का एंटीना लगाया गया। तीन हेलीकॉप्टर उतारकर पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतारने का रिहर्सल किया गया। पूरे ग्राउंड का मैप तैयार करके सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी की गई। वहीं, धूल न उड़े, इसके लिए इंजन चलाकर पानी का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सभास्थल की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करते रहे। साथ ही लाउड-स्पीकर समेत माइक आदि की व्यवस्थाएं करने का कार्य भी किया गया।  
विज्ञापन

-------
11 एचटी की लाइन उतारी 
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास में स्थित एक सरकारी ट्यूवबेल के लिए जाने वाली 11 एचटी लाइन को उतार दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन छैलबिहारी ने बताया कि पीएम मोदी की रैली के बाद हाईटेंशन लाइन को फिर से जोड़ दिया जाएगा। सुरक्षा के बंदोबस्त की वजह से लाइन को उतारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मंच के पास बनेगा पीएमओ ऑफिस 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर कड़ी सुरक्षा में बनाए जा रहे मंच के पास पीएमओ का ऑफिस भी बनेगा। वहां से पीएम मोदी को देश दुनिया की जानकारी दी जाएगी। पीएमओ कार्यालय के कर्मचारी स्थानीय स्तर की जानकारी से पीएम को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed