फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MLC Teachers' Election: Polling parties have reached the polling stations; voting takes place today.

एमएलसी शिक्षक चुनाव : पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंचीं, मतदान आज

Fri, 23 Oct 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
MLC Teachers' Election: Polling parties have reached the polling stations; voting takes place today.
​शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन - फोटो : 1
बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) का चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच गईं। आज शुक्रवार को मतदान होगा। कुल 3935 मतदाता हैं। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से डीएम अवनीश राय, एडीएम एफआर महेंद्र श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को मतपेटिका सहित अन्य चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। शिक्षक एमएलसी के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें सपा से हाजी दानिश अख्तर, भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश कुमार शर्मा, नाज रिज़वी, नेत्रपाल, बहार आलम, रमेश चंद्र, राजकुमार सिंह, कैप्टन (डॉ.) राजीव कुमार चौहान, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, रोहिल अल्ताफ, विद्युत कुमार, विमलेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार मिश्र, डॉ. सुनीत गिरि, हरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी रवाना करने के बाद डीएम व एसएसपी ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गई हैं। निरीक्षण भी कर लिया गया है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पड़ेंगे सर्वाधिक वोट
बदायूं नगर पालिका परिषद कार्यालय पर 1308, बिल्सी नगर पालिका परिषद कार्यालय पर 309, बिसाैली क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर 304, आसफपुर में 133, वजीरगंज में 157, सहसवान में 180, इस्लामनगर में 358, उझानी में 583, म्याऊं में 407 व दातागंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय मतदेय स्थल 196 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

पांच जोन में बांटे गए हैं मतदेय स्थल
शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए एकल मतदान केंद्र पर एक उप निरीक्षक पुलिस, चार हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल व दो महिला कांस्टेबल सहित कुल सात पुलिस कर्मी, दोहरे मतदान केंद्र पर एक उप निरीक्षक पुलिस, छह हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल व चार महिला कांस्टेबल सहित कुल 11 पुलिस कर्मी को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यक पीएसी बल की तैनाती रहेगी। सभी दस मतदेय स्थलों को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

--
आज रहेगा 12 तक के स्कूलों का अवकाश

शिक्षक एमएलसी के चुनाव को ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर डीआईओएस लालजी यादव ने एनसी से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इसमें परिषदीय से लेकर सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जो मतदाता हैं, उनका भी अवकाश रहेगा ताकि वह अपने मताधिकारी का प्रयोग कर सके।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन- फोटो : 1

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन- फोटो : 1

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। स्रोत प्रशासन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed