फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mlc banwari singh admited

एमएलसी बनवारी सिंह मेदांता में भर्ती, ऑपरेशन हुआ

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
mlc banwari singh admited
एमएलसी बनवारी सिंह मेदांता में भर्ती, ऑपरेशन हुआ 
सपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी और पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के चेयरमैन बनवारी सिंह यादव को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है। पता लगने पर सांसद धर्मेंद्र यादव, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह समेत कई सपा नेताओं ने मेदांता अस्पताल पहुंच कर बनवारी सिंह यादव का हाल जाना।
विज्ञापन

हालचाल जानने बदायूं के कई नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे। सपा के जिला महासचिव सुरेश चौहान ने बताया कि डॉक्टर ने एमएलसी के ब्रेन में ट्यूमर होने की बात कही। उन्होंने बताया कि बनवारी सिंह का ऑपरेशन सफल है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। बनवारी सिंह सपा के कद्दावार नेताओं में शामिल हैं। दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ने पर उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका सफल ऑपरेशन कर लिया है। उनको आईसीयू में रखा गया है। बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्य, सीडीसी चेयरमैन ब्रजेश यादव, सपा जिला महासचिव सुरेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष हितेंद्र शंखधार समेत तमाम सपा नेताओं ने मेदांता पहुंच कर उनका हाल जाना। बनवारी सिंह के बेटे विधायक आशीष यादव और नाती हिमांशु यादव भी परिवार के साथ मेदांता में ही हैं। इस बारे में पता लगने पर शुक्रवार को तमाम समर्थक बनवारी सिंह के शिवपुरम स्थित आवास पहुंचे। यहां उनकी किसी से मुलाकात नहीं हो सकी। जिले भर में बनवारी सिंह के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed