{"_id":"1f25bcc53e19fac44447dadcf4bf01f6","slug":"mla-raza-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पणी के खिलाफ विधायक रजा ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पणी के खिलाफ विधायक रजा ने की भूख हड़ताल
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनशन स्थल पर रजा ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसी कारण विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान है। अगर कुछ सिरफिरे लोग सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी ने पैंगबर मोहम्मद साहब के बारे में जो अपशब्द कहे इससे मुल्क के मुसलमानों में जबर्दस्त आक्रोश है। ऐसे लोगों के खिलाफ धार्मिक सुरक्षा कानून बिल लाना चाहिए। इस मौके पर वजीरगंज चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी, सहसवान के चेयरमैन नूरुद्दीन, अलापुर चेयरमैन शकीलुद्दीन, वार्ड मेंबर ग्रीश शुक्ला, पूर्व चेयरमैन रोशन युसुफ, सलीम अहमद, दिलशाद अहमद कादरी, ज्ञानी अजीत सिंह, हरमेश सिंह, राजीव मैसी, विजय मैसी, डॉॅ. अक्षत अशेष, राशिद मियां, डॉ. सौरभ शंखधार मौजूद रहे।
शहर में शहबाजपुर, टिकटगंज, नई सराय, नहार खां, सराय, अल्फा खां सराय, मथुरिया चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, छह सड़का, कबूलपुरा आदि इलाकों में कमलेश तिवारी के पुतले फूंके गए। मोहल्ला नाहरखां सराय में मुस्लिमों ने जुलूस निकालकर तिवारी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस मौके पर फैजान अंसारी, शादाब कादरी, शोएब खां, तारिक हुसैन, अतीक कादरी, शहबाज, शाबेज, सलमान, आलम, समीर, जीशान तालिब, आतिफ, शारिक, आमिर, निहाल आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में पुतला फूंका
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ स्थित मुख्य चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। युवा नेता शाहनवाज अल्वी ने कहा कि कमलेश तिवारी ने हमारे रसूल के खिलाफ जो भद्दी टिप्पणी की है, उसे देखते हुए हम लोग केंद्र सरकार एवं राष्ट्रपति से मांग करते है कि उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में इमरान सिद्दीकी, नाजिम अल्वी, मौसिम कुरैशी, तौहीद. बब्लू अव्वासी, कादिर सैफी, अरबाज अल्वी आदि मौजूद रहे।