फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   minor accused of molestation committed suicide due to fearing police action

Budaun News: पुलिस कार्रवाई के डर से छेड़खानी के नाबालिग आरोपी ने दी जान, नोएडा में की आत्महत्या

Fri, 14 Feb 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी किशोर नोएडा भाग गया था। वहां उसने अपने भाइयों के कमरे पर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
minor accused of molestation committed suicide due to fearing police action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के निवासी छेड़खानी के नाबालिग आरोपी छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अनुसूचित जाति के छात्र के खिलाफ 22 फरवरी को छेड़खानी के आरोप में बिल्सी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने छात्र के पिता को हिरासत में ले रखा था। इस वजह से छात्र नोएडा में रह रहे भाइयों के पास चला गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से उसने वहां आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति के तीन बेटे हैं। दो बेटे नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जबकि 16 वर्षीय सबसे छोटा बेटा बिल्सी के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। 12 फरवरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने छात्र के खिलाफ बेटी के साथ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद छात्र नोएडा में अपने भाइयों के पास चला गया था। 
विज्ञापन


बिल्सी पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम 
पुलिस ने छात्र की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए उसके पिता को हिरासत में ले लिया था। पिता को हिरासत में लिए जाने और खुद की गिरफ्तारी के डर से छात्र ने बृहस्पतिवार देर शाम कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देर रात छात्र का शव गांव लाया गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। छात्र के भाई ने उसपर दर्ज हुए मुकदमे को झूठा बताया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बिल्सी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि आत्महत्या की घटना नोएडा की है। वहां की पुलिस जांच करेगी। छात्र के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed