फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minister of State Banwari Singh Yadav

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव नहीं रहे

Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो बदायूं।
ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Banwari Singh Yadav
सपा - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बनवारी सिंह यादव का बुधवार को दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। बनवारी सिंह को ब्रेन ट्यूमर था और उन्हें 11 जनवरी को ऑपरेशन के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद से यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। बुधवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

70 वर्षीय बनवारी सिंह यादव जिले की स्थानीय निकाय सीट से एमएलसी और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के चेयरमैन भी थे। उनके निधन से जिले की समाजवादी पार्टी में शोक का माहौल है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मेदांता से उनका पार्थिव शरीर बिसौली तहसील के उनके पैतृक गांव मानपुर लाया जा रहा है। बनवारी सिंह के बेटे आशीष यादव शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सांसद धर्मेंद्र यादव समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने बनवारी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed