{"_id":"dba0f0a347344281c8c6a3fd69bfcad7","slug":"mid-day-meal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में निकलीं सूड़ियां, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में निकलीं सूड़ियां, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक इस्लामनगर के ग्राम ईखखेड़ा में सहायक अध्यापक पर अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा बुधवार से बच्चों को दूध देने का आदेश दिया गया है, लेकिन यहां चावल ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि बुधवार को जब वह स्कूल आए और चावल चेक किया तो उसमें सूड़ियां मिलीं। सूचना पाकर मौके पर महिलाएं भी पहुंच गईं। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने महिलाओं को समझाया और खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात कराई तब वो शांत हुईं।
सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी मजरुल इस्लाम से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शिकायत तो पूर्व में भी मिली थी। उनसे मिड डे मील में सुधार को कहा गया था। अब कल जाकर मौके पर स्थिति को देखकर कुछ बता पाएंगे। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।