{"_id":"44e23441364d6eb085bf926a52d8f329","slug":"mentha-dealers-meet-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा से मंडी शुल्क हटाए जाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा से मंडी शुल्क हटाए जाने की मांग
बदायूं।
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मेंथा व्यापारी सपा के वरिष्ठ नेता हरप्रसाद सिंह पटेल की अगुवाई में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सेे मिले। मुख्यमंत्री श्री यादव उन्हें सैफई महोत्सव में मिले। व्यापारियों ने बदायूं मेंथा व्यापारियों की ओर से उन्हें ज्ञापन भी दिया।
श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेंथा ऑयल का व्यापार उत्तर प्रदेश से पलायन कर रहा है। उसकी वजह है कि के वल उत्तर प्रदेश में ही मंडी शुल्क मेंथा पर लगा है, जबकि पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश बिहार आदि प्रदेशों में मेंथा पर कोई टैक्स नहीं है। मंडी शुल्क होने के कारण किसान अगर जिले से बाहर अपनी माल बेचने जाता है तो पुलिस और टैक्स अधिकारी उसे परेशान करते हैं। मेंथा किसान की नगद फसल है। जबकि गन्ने का भुगतान किसान को तुरंत नहीं मिल पाता। मुख्यमंत्री ने मेंथा ऑयल से मंडी शुल्क हटाए जाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में विष्णु प्रकाश गुप्ता, यादवेंद्र सिंह पटेल, तीर्थेंद्र सिंह पटेल, अनिल वैश्य, मनोज गोयल, संजीव साहू, टीटू गुप्ता, विक्की, गौतम सैनी, मुकेश गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, सचिन जैन, महेश जैन, आलोक जैन, सुशील वर्मा आदि शामिल रहे।