{"_id":"69e7da96908c1bba85053bc5","slug":"mentally-ill-elderly-woman-hanged-herself-to-death-badaun-news-c-123-1-bdn1010-162110-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मानसिक अस्वस्थ वृद्धा ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मानसिक अस्वस्थ वृद्धा ने फंदे पर लटककर दी जान
Wed, 22 Apr 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रिहासा देवी। फाइल फोटो
उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम उदैया नगला में मानसिक रूप से अस्वस्थ 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने घर के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रिहासा देवी पत्नी नेत्रपाल सिंह ने सोमवार रात घर के अन्दर फंदा लगा लिया। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लिया। औपचारिकता पूरी कर जिला मुख्यालय भेजा। रिहासा मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उनके तीन बच्चे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मृतका का मायका जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम मिलिकिया में है।