{"_id":"586271594f1c1b741aeebfe8","slug":"medical-college-indefinite-encompass-threatening-to-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बेमियादी धरना शुरू करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बेमियादी धरना शुरू करने की धमकी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीन देने वाले किसान कर रहे कॉलेज में नौकरी की मांग
किसानों का मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जमीन देने वाले किसानों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर भाकियू ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर किसानों के परिवार के एक-एक सदस्य को जल्द नौकरी नहीं दी गई तो मेडिकल कॉलेज में बेमियादी धरना दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव को ज्ञापन भी दिया।
बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गुनौरा वाजिदपुर के पास मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए दर्जनों किसानों ने जमीन दी थी। उस वक्त कहा गया था कि जमीन देने वाले किसानों के परिवार के एक-एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अब तक किसी किसान के परिवार के सदस्य को नौकरी नहीं मिली है। इससे किसानों में गुस्सा है। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया। राजेश सक्सेना ने कहा कि सरकार ने किसानों से ठगी की है। अगर जल्द नौकरी नहीं दी गई तो मेडिकल कॉलेज में बेमियादी धरना दिया जाएगा। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई को हम निर्णायक स्थित तक ले जाएंगे। धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। इस मौके पर नरेंद्र सक्सेना, हारुन गौस, कल्लन मियां, सतीश साहू, रामबाबू गुप्ता, कमाल, नूर उद्दीन, भारत यादव, हरिओम, नेत्रपाल, रामस्वरूप पाली, प्रेमपाल, भूप सिंह, कुंवरपाल, सुदेश, धर्मपाल आदि रहे।