फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   medical college

मेडिकल कॉलेज में रात भर गायब रही बिजली

Sun, 23 Jan 2022 08:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
medical college
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात से बिजली गुल रही। इसकी वजह से मरीजों और स्टाफ को रातभर परेशानी हुई। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने उझानी रोड पर लाइन में फाल्ट पकड़ा और सही किया, तब सुबह 11 बजे बिजली आ सकी।
विज्ञापन

उझानी स्थित बिजली उपकेंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली की सप्लाई दी जा रही है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक मेडिकल कॉलेज में बिजली सप्लाई ठप हो गई। काफी देर बिजली नहीं आने पर स्टाफ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के इलेक्ट्रीशियन फाल्ट तलाशते रहे, लेकिन कॉलेज में कहीं पर कमीं नहीं मिली। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इसके बारे में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से वार्ता की। उसके बाद में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने उझानी से कॉलेज के लिए दी जा रही बिजली सप्लाई लाइन को चेक किया तो उसमें फाल्ट निकला। जिसे कर्मचारियों ने ठीक किया। ऐसे में रविवार सुबह 11 बजे बिजली सप्लाई ठीक हो सकी।
विज्ञापन

-
रात में बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। जांच कराने के बाद में पता चला कि फाल्ट कॉलेज के बाहर कहीं लाइन में हे। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को बताया। उन्होंने फाल्ट को दुरुस्त कर दिया है। अब बिजली सप्लाई सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
अघोषित बिजली कटौती से बिल्सी की जनता बेहाल
बिल्सी। बिजली की अघोषित कटौती से नगर की जनता काफी परेशान है। इससे उनमें रोष है।
नगर के लोगों का कहना है कि 15 दिनों से नगर में बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली विभाग भी इन दिनों अपनी पूरी तरह से मनमानी करने में लगा है। यही वजह है कि नगर क्षेत्र को 24 में से 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा तहसील मुख्यालय को 20 घंटे बिजली देने के आदेश यहां हवा में उड़ गया है। लगातार बढ़ रही बिजली कटौती से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। उन्होने डीएम से बिजली की अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed