{"_id":"77d473d127f6d8986a364853e57e2082","slug":"mayawati-birthday-celibration-in-badaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका जन्मदिन का, तैयारी मिशन-2017 की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका जन्मदिन का, तैयारी मिशन-2017 की
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन समारोह मनाने के लिए पार्टी के प्रथम श्रेणी नेताओं ने हाईटेक
विज्ञापन
व्यवस्था की थी। कंपाउंड में सभा और केक काटने का कार्यक्रम रहा, वहीं
एलईडी लगाकर बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन की लखनऊ से लाइव टेलीकास्ट दिखाने
की व्यवस्था भी की गई थी। लाइव टेलीकास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती
का भाषण कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से सुना। इसके बाद सागर ने कहा आगामी
विधानसभा चुनाव में बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। तभी प्रदेश
में जंगलराज खत्म हो सकेगा।
दातागंज के विधायक सिनोद शाक्य ने कहा कि प्रदेश में शासन कैसे होता है? यह बसपा सरकार ने ही दिखाया है। आज प्रदेश में जंगलराज है। लूट, हत्याएं, डकैती और बलात्कार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि इन पर रोक लगा पाने में मौजूदा सरकार कामयाब नहीं हो पा रही है। बिल्सी विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन ने कहा कि प्रदेश में कानून का शासन बहन मायावती ने ही स्थापित किया। उस वक्त गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।
एमएलसी जितेंद्र यादव, शेखूपुर से घोषित प्रत्याशी काजी रिजवान, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, पूर्व राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, गेंदनलाल मौर्य, मंडल कोआर्डिनेटर हेमेंद्र कुमार गौतम, विजय वाल्मीकि, हेमेंद्र आर्य, शेर मोहम्मद, अरशद अल्वी, केके उपाध्याय आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर शहंशाह खां, डीपी पाल, जगदीश सरन, जावेद इकबाल, जसपाल सिंह, मुकेश शर्मा, मिट्ठू लाल मौर्य, रवि पटेल, डॉ. गुच्छन, इरफान मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार और संचालन हेमेंद्र गौतम ने किया।
गरीबों को कंबल के साथ नकद राशि बांटी
बदायूं। बसपा के जन्मदिन समारोह में बसपा नेताओं ने गरीबों को कंबल वितरण करने के साथ नकद राशि के लिफाफे भी बांटे। विधानसभा वार बसपा नेताओं ने पहले से इनकी लिस्ट बना रखी थी।