फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   may Divas

मजदूर दिवस : 40 निर्माण श्रमिकों को दिए स्वीकृति पत्र

Mon, 02 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
may Divas
सीडीओ ने श्रमिक को स्वीकृति पत्र दिए गए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कलक्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम, हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही 40 निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मिशन शक्ति के तहत श्रम विभाग, महिला व बाल संरक्षण विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम हुए। अध्यक्षता सीडीओ ऋषिराज ने की। उन्होंने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शासन की ओर से श्रमिकों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका सभी श्रमिकों को लाभ लेना चाहिए। अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो संबंधित विभाग में जाकर शंकाओं का निवारण कर लें, फिर भी दिक्कत हो तो उनसे भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कन्नौजिया ने भी श्रम विभाग से मजदूरों को संचालित योजनाओं के बारे में बताया। कन्नौजिया व सीडीओ ने 40 निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष असरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर किया गया श्रमिकों का सम्मान
बदायूं। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिले भर में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय मजदूरों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की यह दिवस मजदूरों में उनके अधिकारों के प्रति जागृति लाने के लिए आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार मजदूर वर्ग पर पड़ी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, अंकित चौहान, शफी अहमद आदि मौजूद रहे।
उसावां। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ब्लॉक परिसर में बीडीओ नरेशपाल सिंह ने वित्त वर्ष 2021-22 में 100 दिन मजदूरी कर चुके मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, अंकित सिंह, गुड्डू, आनंद मौजूद रहे।

दहगवां। ब्लॉक मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया और 100 दिन काम करने वाले श्रमिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed