फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Master feelings Try to understand '

‘गुरुजी भावनाओं को समझने की कोशिश करें’

Mon, 06 Apr 2015 07:48 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 06 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
'Master feelings Try to understand '

बहिष्कार के बाद शुरू हुए यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षक कॉपियां जांचने में लगे हैं। कॉपियों में जहां नोट निकलने की शुरूआत हुई, तो अब अजीब कमेंट सामने आ रहे हैं। तीन दिन से लगातार कोई न कोई हास्यप्रद कमेंट कॉपी में लिखा नजर आ जाता है। सोमवार को भी एक मूल्यांकन केंद्र पर विद्यार्थी का लिखा हुआ कमेंट पढ़कर कमरे में सभी परीक्षक ठहाके मारकर हंसने लगे।

विज्ञापन

परीक्षा में पास करने को लेकर विद्यार्थियों ने नए पैतरे आजमाए हैं। कोई सौ-पचास का नोट रखता है, तो कोई मोबाइल नंबर डालकर बात करने पर जोर देता है। इस बार भी तमाम कमेंट कॉपी में परीक्षकों के सामने आ रहे हैं। सोमवार को विद्यार्थी की ओर से लिखे गए कमेंट पर तो एक बार को शिक्षक सोचने को मजबूर हो गया, क्योंकि कॉपी में लिखा भी कुछ ऐसा ही था। परीक्षकों ने बताया कि कॉपी में ‘आखिरी पन्ने पर संख्या दर्शाने के बाद 15 मिनट मौन रखने के लिए लिखा’। इतना ही नहीं नीचे वाली पंक्ति में ‘गुरुजी आपके चरणों में कोटी-कोटी प्रणाम, गुरुजी भावनाओं को समझने की कोशिश करें’ लिखा था। इसे पढ़कर थोड़ी देर शिक्षक सोचने लगे। बाद में कमरे में बैठे अन्य परीक्षकों को दिखा-दिखाकर आपस में बात करते हुए हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed