फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman rendered homeless for refusing to testify in a false case

Budaun News: झूठे मुकदमे में गवाही देने से इंकार, विवाहिता को किया बेघर

Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman rendered homeless for refusing to testify in a false case
बदायूं। एसएसपी के आदेश पर इस्लामनगर पुलिस ने झूठे मुकदमे में गवाही के इंकार करने पर मारपीट कर विवाहिता को बेघर करने के मामले में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर समसपुर की रेशमा ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी छह साल पूर्व अफसर अली पुत्र शहजादे के साथ हुई। पिता ने दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। पति, जेठ मुकेश, देवर चांद आदि लोग कार की मांग करने लगे। इसके लिए उसका मानसिक उत्पीड़न किया। उसके तीन बच्चे होने के बावजूद ससुरालियों ने दहेज की मांग नहीं छोड़ी। करीब चार माह पहले पति का मोबाइल को लेकर पड़ोस के गौतम से विवाद हो गया था। इस पर पति ने गौतम के खिलाफ उसके अपहरण का झूठा मुकदमा करा दिया। जानकारी होने पर उसने कोर्ट में झूठे बयान देने से मना कर दिया। नौ जून की दोपहर पति, जेठ, देवर चांद व हसमत, शकील आदि ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed