फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman beaten and thrown out of the house, FIR lodged against five including her husband

Budaun News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house, FIR lodged against five including her husband
बदायूं। दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिल्सी निवासी कशिश ने बताया है कि 17 जनवरी 2023 को मोहल्ले के ही दीपेंद्र प्रताप सिंह से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति दीपेंद्र प्रताप सिंह, देवर सार्थक गुर्जर, सास शालू सोलंकी, ससुर नरेंद्र कुमार व तहेरे ससुर अरविंद कुमार ने पांच लाख रुपये की मांग करते हुए पिता का मकान नाम कराने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। 22 अगस्त को पति ने परिवार के साथ मिलकर पीटा और घर से निकाल दिया। उसके बाद से वह पिता के घर में रह रही है। महिला ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

---------
महिला को घर से निकाला, पुलिस से की शिकायत
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति समेत ससुराल वाले आए दिन मायके से रुपये लेकर आने का दबाव बनाते हैं। जब वह इसका विरोध करती है तो उक्त लोग उसके साथ झगड़ा कर मारपीट करते हैं। शनिवार को ससुरालियों ने उन्हें घर से बाहर ही निकाल दिया। पीड़िता मीरा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed