फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman accused of murder for dowry

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 19 May 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman accused of murder for dowry
फैजगंज बेहटा। महिला ने दहेज के लिए बेटी की ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसौली के ग्राम जरारा की रहने वाली सुषमा पत्नी दिवंगत संतोष ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी पूजा की शादी पांच वर्ष पूर्व ग्राम महोरी निवासी शेर सिंह पुत्र रामनाथ के साथ हुई थी। पूजा के दो बच्चे हैं, इसमें दस्सू चार वर्ष और अन्नाय डेढ़ वर्ष का है। शादी के बाद से ही पति शेर सिंह, सास कमला, जेठ वीरेंद्र व देवर मनोज दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

पीड़िता का आरोप है कि तीन माह पहले छोटी बेटी की शादी में मोटर साइकिल देने के बाद से ससुराल वाले और ज्यादा परेशान करने लगे। पहले भी थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बेटी ने फोन कर कहा मुझे देखने आ जाओ। जब वह देखने पहुंचीं तो उसकी मौत हो चुकी थी। सुषमा का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर बेटी को जान से मार दिया। थानाध्यक्ष सुभाष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed