फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marinate the English medium primary schools to plan

प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने की योजना खटाई में

Tue, 14 Apr 2015 06:49 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 14 Apr 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाते हुए इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर शिक्षा देने के लिए चलाई जाने वाली पायलट योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। सत्र चालू होने के बाद भी अब तक न ही चयनित स्कूलों में इन्हें तैनात किया गया है। न ही कार्ययोजना को लेकर तैयारी ही की गई है। विभागीय जानकारों की मानें तो किसी भी प्रकार का प्रोत्साहन, इंक्रीमेंट न मिलने के कारण शिक्षक इसमें रुचि भी नहीं दिखा रहे हैं। लिहाजा यह योजना परवान चढ़ने की बजाय गर्त में जाती नजर आ रही है। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही इन्हें स्कूलों में संबद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई महीनों पहले इस योजना को शुरू करने के आदेश जारी हुए थे। विभाग ने पहले शहर के दो स्कूलों का चयन कर भेजा था। बाद में बदलकर एक देहात क्षेत्र का नवादा प्राइमरी स्कूल और एक शहर का पुलिस लाइन स्कूल का चयन कर शासन को भेजा गया था। बाद में इसमें शिक्षकों को रखने के लिए प्रक्रिया शुरू कराते हुए आवेदन मांगे गए थे। विभाग की मानें तो नौ आवेदन ही आए, वहीं नगर क्षेत्र का एक भी आवेदन नहीं आया। जो आए उनका चयन कर लिया गया है। चार दिन की ट्रेनिंग भी मुहैया करा दी गई है, लेकिन सत्र शुरू होने के बाद 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक स्कूलों में नहीं भेजा जा सका। बताते हैं कि शिक्षक इसमें जाना ही नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि न ही कोई इंक्रीमेंटेशन है, न ही प्रोत्साहन। ऐसे में वह मेहनत क्यों करें। जिला समन्वयक गौरव सक्सेना बताते हैं कि चयन कर लिया गया है। जल्द ही स्कूलों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


एबीआरसी चयन की प्रक्रिया भी अटकी
बदायूं। रिक्त पदों के सापेक्ष हुई एबीआरसी परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया भी अभी तक पूरी नहीं की गई है। जबकि, इसे भी तीन महीने का समय बीतने को है। डीसी सक्सेना का कहना है कि इसी सप्ताह चयन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed