{"_id":"d646a1081d4c9198fe1281712d3a1a60","slug":"many-organizations-have-irrigation-personnel-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाईं कर्मियों को कई संगठनों ने दी विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाईं कर्मियों को कई संगठनों ने दी विदाई
badaun
Updated Tue, 10 Mar 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाईं विभाग के तीन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में नलकूप चालक पद पर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी सत्यवीर सिंह, शेर सिंह यादव और हरीशंकर गुप्ता को विभाग के प्रथम खंड में एक समारोह में विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयोजक मोहनस्वरूप गुप्ता ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी अल्प वेतनभोगी होते हुए भी अपनी कर्मठता की पहचान बनाए हैं।
ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा और सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने भी तीनों कर्मचारियों के कार्यकाल को सराहा। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े राम प्रकाश सिंह राठौर, सुरेश पाल सिंह यादव, शिशु पाल सिंह पटेल, सत्येंद्र पाल सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, राकेश मोहन मिश्रा, विनोद कुमार, रामपाल, महेश सक्सेना, इरशाद हुसैन, मुनीश पाल शर्मा, रघुराज सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन