शौच को निकले युवक को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरनगर में घर से बाहर शौच को निकले युवक को पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने गोली मार दी। गोली के उसके सीने के पास लगी है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। पीरनगर निवासी हरीराम का 25 वर्षीय पुत्र राजपाल की गांव के दो लोगों से झगड़े को लेकर रंजिश है। रात में वह शौच को घर से बाहर निकला तो दोनों युवकों ने दरवाजे पर ही दबोच लिया। उसे गोली मार दी गई। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। यह देख हमलावर फरार हो गए। घायल राजपाल को घरवाले कोतवाली ले आए। पुलिस ने हमलावर राजू और राजवीर के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल राजपाल का मेडिकल भी कराया। डॉक्टर ने राजपाल को रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस ने नामजदों की गिरफ्तारी को पीरनगर में दबिश भी दी लेकिन आरोपी नहीं मिले।