फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man sentenced to 10 years for raping five-year-old girl

Budaun News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Thu, 30 Mar 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 10 years for raping five-year-old girl
बदायूं। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट दीपक यादव ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की धनराशि जमा होने पर आधी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा के अनुसार थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सात जनवरी 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी सात साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही युवक उसे मोबाइल दिखाने के बहाने खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वादिनी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट दीपक यादव ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने अभियोजन की ओर से अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुना। न्यायाधीश ने आरोपी को बच्ची से दुष्कर्म करने का दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed