फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man brutally kills monkey in Badaun

बदायूं में बंदर की हत्या: युवक ने की क्रूरता की हद पार, डंडे से उठा-उठाकर सड़क पर पटका, फिर पानी में फेंका

Thu, 27 Jul 2023 02:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

बदायूं जिले का चूहा हत्याकांड प्रदेशभर में खूब सुर्खियों में रहा था। इसके बाद एक कुत्ते की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में सांप को मारने का मामला सामने आया था। अब बंदर की हत्या का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
man brutally kills monkey in Badaun
युवक ने बंदर को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाएं थम नहीं रही। अब फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बंदर को डंडे से उठा-उठाकर पटकने का वीडियो सामने आया है। बंदर को कूड़े के ढेर में डाला गया। बाद में डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया, जिससे वह डूबकर मर गया। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

विज्ञापन


मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी का है। वीडियो के अनुसार एक युवक गली में डंडे से बंदर को उठा-उठाकर पटकता हुआ लाता है। उसके पीछे एक युवक खड़ा है, जो उसके समर्थन में दिखाई दे रहा है, लेकिन वीडियो बनाने वाले युवक आरोपी के सामने खड़े हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो बनाने वाले युवकों ने किया विरोध 

वीडियो बनाने वाले युवक बंदर को उठाकर पटकने का विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी। वह बंदर को पटकता हुआ गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर ले गया। वहां से बच्चे को डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया। कुछ देर बाद पानी में डूबने से बंदर मर गया। 

मामला बृहस्पतिवार सुबह का बताया गया है। इसकी जानकारी पर शहर के कल्याण नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने फैजगंज बेहटा एसओ सिद्धांत शर्मा को शिकायती पत्र सौंपा है। पशु प्रेमी का कहना है कि बंदर को अमानवीय तरीके से मारा गया है। इसमें आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी दूसरे समुदाय के बताये जा रहे हैं। 

चूहा हत्याकांड रहा सुर्खियों में 

बदायूं जिले का चूहा हत्याकांड प्रदेशभर में खूब सुर्खियों में रहा था। इसके बाद कुत्ता और सांप को मारने का मामला सामने आया था। अब एक बंदर के साथ क्रूरता की गई, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed