{"_id":"57ac87f44f1c1bce75ee48bc","slug":"make-a-conscious-youth-country-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में जाग्रत करें देश प्रेम की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में जाग्रत करें देश प्रेम की भावना
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवाओं में जाग्रत करें देश प्रेम की भावना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
एडीएम आरपी यादव ने दी युवकों को नेक करने की सलाह
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में बृहस्पतिवार से 15 दिवसीय शिविर शुरू हो गया। पहले दिन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आरपी यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को युवाओं को उनके दायित्व और कर्त्तव्य का बोध कराया। कहा कि युवाओं को आगे चलकर बहुत कुछ करना है लेकिन उनके अंदर देशप्रेम की भावना भी जाग्रत की जानी चाहिए।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शिविर शुरू होने पर मुख्य अतिथि आरपी यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने युवाओं को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि देश में कई युवा इंजीनियर और प्रशासक बनकर खुद की तो सोचते हैं लेकिन उनके अंदर देश के लिए काम करने की कमी महसूस की जा रही है। देश के विकास में योगदान युवाओं से अच्छा कोई और नहीं दे सकता। सकारात्मक सोच से ही देश को तरक्की के रास्ते में और आगे बढ़ाया जा सकता है।
जिला समन्वयक दिनेश यादव ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रशिक्षण लेने वाले युवक बेहतर भविष्य बना सकते हैं। समाज और देश के लिए काम करने से ही संपूर्ण विकास की कल्पना साकार होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने भी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवकों का हौसला भी बढ़ाया। इस मौके पर अनवर वारसी, प्रशांत पाठक, अमरदीप राठौर, अनुज प्रताप, श्याम सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।