{"_id":"56f7ede64f1c1bac31f15133","slug":"major-overhaul-in-the-district-many-the-trans-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बड़ा फेरबदल, कई थानेदार हुए इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बड़ा फेरबदल, कई थानेदार हुए इधर से उधर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगा सिंह, अशोक कुमार और ब्रजेश यादव हटाए गए
तबादला और पोस्टिंग में साफ दिखा राजनीतिक दखल
एसएसपी सौमित्र यादव ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। कई थानेदारों को इधर से उधर किया गया है। एसओ जरीफनगर रहे गंगासिंह यादव और इंस्पेक्टर सहसवान अशोक कुमार को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है। दातागंज के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार को भी हटा दिया गया है। इनको एसएसआई उझानी बनाया गया है। तबादला-पोस्टिंग में राजनीतिक दखल साफ नजर आ रहा है।
शनिवार रात एसएसपी सौमित्र यादव ने जिले में थानेदारों की तबादला सूची जारी कर दी। एसओ उसावां रहे जमीरुल हसन को दातागंज कोतवाली का चार्ज दिया गया है। दातागंज के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश यादव को हटा दिया गया है। सब इंस्पेक्टर अवनीश पाल को उझानी कोतवाली से हटाकर एसओ उसावां बनाया गया है। इंस्पेक्टर बिनावर को सहसवान कोतवाली का चार्ज दिया गया है जबकि इंस्पेक्टर सहसवान अशोक कुमार को हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर मूसाझाग आरके वर्मा को हजरतपुर थाने का चार्ज दिया गया है। एसओ हजरतपुर रहे रामनरेश माथुर को मूसाझाग थाने की कमान सौंपी गई है। एसओ बिल्सी नरेंद्र यादव को एसओ जरीफनगर बनाया गया है जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात रहे नरेशपाल यादव को एसओ बिल्सी बनाया गया है। ललित मोहन सिंह को कुंवरगांव थाने से हटाकर बिनावर थाने का चार्ज दिया गया है। कोतवाली सहसवान में तैनात सब इंस्पेक्टर वाहिद खां को कुंवरगांव थाने का चार्ज दिया गया है।
दो थानेदारों का पूरा हुआ जिले में कार्यकाल
बदायूं। एसओ जरीफनगर रहे गंगा सिंह यादव और इंस्पेक्टर सहसवान अशोक कुमार का जिले में कार्यकाल पूरा हो गया है। इसके चलते दोनों को हटाया गया है। इन दोनों थानेदारों को अब जल्द ही गैर जनपद के लिए रवाना कर दिया जाएगा। गंगा सिंह यादव और अशोक कुमार छह साल से जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन
कई थानों को मिले इंस्पेक्टर
बदायूं। जिले में सदर कोतवाली समेत सहसवान, उझानी, बिसौली, दातागंज, हजरतपुर थाने इंस्पेक्टर रैंक के हैं। हाल ही में डीजीपी का सकुर्लर आया था कि इंस्पेक्टर रैंक के थानों में इंस्पेक्टर की तैनाती की जाए। इसके चलते दातागंज से एसआई ब्रजेश यादव को हटाया गया है। उनके स्थान पर उसावां थाने से इंस्पेक्टर जमीरुल हसन को भेजा गया है। हजरतपुर थाना भी इंस्पेक्टर रैंक का है। यहां मूसाझाग थाने से हटाकर इंस्पेक्टर आरके वर्मा को भेजा गया है। हजरतपुर थाने से एसआई रामनरेश माथुर को हटाकर मूसाझाग भेजा गया है।
----
यह रुटीन फेरबदल है। दो थानेदारों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में दोनों को चार्ज से हटाया गया है। इसके अलावा दो इंस्पेक्टर रैंक के थानों का चार्ज एसआई रैंक पर था। यहां इंस्पेक्टर रैंक की तैनाती की गई है। पूरी कार्रवाई डीजीपी के सकुर्लर पर की गई है। कुछ और फेरबदल भी किए जा सकते हैं।-सौमित्र यादव, एसएसपी