Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mahant sits in pit for samadhi protest against lease of land near the temple in budaun

बदायूं: मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे

Sun, 01 Nov 2026 12:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

बदायूं जिले के लभारी गांव में रामजानकी मंदिर से सटी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को महंत प्रयागदास जीवित समाधि लेने के लिए गड्ढे में बैठ गए। उन्होंने जमीन की पैमाइश का विरोध किया। 

विज्ञापन
mahant sits in pit for samadhi protest against lease of land near the temple in budaun
महंत को रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव में रामजानकी मंदिर के बराबर स्थित जमीन को लेकर को विवाद गहरा गया। शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लेखपाल और कानूनगो ने पट्टे की भूमि की पैमाइश की तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध में महंत प्रयागदास ने जीवित समाधि लेने की घोषणा कर दी। रविवार को समाधि के लिए गड्ढे में बैठ गए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, रामजानकी मंदिर के बराबर की यह भूमि चकबंदी से पहले वर्ष 2001 में मंदिर की मानी जाती थी। मंदिर परिसर से जुड़ी इस जमीन पर लंबे समय से धार्मिक आयोजन, मेला और नखासा लगता रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि भूमि पर मंदिर का ही कब्जा और उपयोग रहा है। बाद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या बदलने के बाद जमीन पर पट्टे कर दिए गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

mahant sits in pit for samadhi protest against lease of land near the temple in budaun
महंत को समझाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो दशक पहले हुए थे पट्टे
करीब दो दशक पहले हुए इन पट्टों को लेकर मंदिर पक्ष लगातार आपत्ति जता रहा है। शनिवार को राजस्व टीम नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और पट्टे की जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। महंत प्रयागदास ने जमीन को मंदिर का बताते हुए इसे लेकर जीवित समाधि लेने का एलान कर दिया। 

रविवार सुबह जब समाधि के लिए गड्ढा खोदा गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महंत को समाधि लेने से रोकने का प्रयास किया। महंत ने नायब तहसीलदार को दोपहर 12 बजे तक बुलाने की मांग की। 12 बजे तक तहसीलदार मौके पर नहीं पहुंचे तो महंत गड्ढे में समाधि के लिए बैठ गए।  

विज्ञापन

mahant sits in pit for samadhi protest against lease of land near the temple in budaun
पुलिस ने महंत को समझाने का प्रयास किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महंत बोले- नायब तहसीलदार माफी मांगें 
उन्होंने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्रता की। वह आकर माफी मांगे और पट्टा निरस्त करें, तभी इस समाधि से निकलेंगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस भी मौके से चली गई। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महंत गड्ढे से बाहर निकल आए। ग्रामीणों की मांग है कि भूमि के पुराने राजस्व अभिलेखों और चकबंदी से पहले की स्थिति की जांच कराई जाए। 

एसडीएम सदर सांई आश्रित शांखमुरी ने बताया कि आइजीआरएस पर पट्टे के संबध शिकायत शनिवार को टीम ने पैमाइश की थी। मंदिर की जमीन पट्टे में शामिल नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है महंत को समझाकर बाहर निकाल लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed