फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mafia shifting in another jail

माफिया को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का काम शुरू

Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
mafia shifting in another jail
jail
ओवरलोड जिला जेल से माफिया और डॉन को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। पूर्वांचल के माफिया पंकज सिंह को गोंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, अब भी जिला जेल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के 12 माफिया और डॉन बचे हैं। जो जेल प्रशासन के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं हैं। इनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं की जिला जेल की क्षमता 529 बंदी और कैदियों की है। इनकी सुरक्षा के लिए बंदी रक्षकों के 50 पद हैं। लेकिन, सिर्फ 29 बंदी रक्षकों की तैनाती है। गौर करने वाली बात यह है कि इस समय जेल में करीब 2100 बंदी और कैदी हैं। इनमें करीब 625 सजायाफ्ता और बाकी अंडरट्रायल हैं। इनकी निगरानी का जिम्मा सिर्फ 29 बंदी रक्षकों पर है। सजायाफ्ता कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर जेल में संख्या कुछ कम की जा सकती है। लेकिन, ऐसा नहीं किया जा रहा। उच्च अधिकारी जेल की स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे। इतना ही नहीं स्टाफ की पूर्ति पर भी गौर नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माफिया को करीब एक साल के बाद दूसरी जिलों में शिफ्ट करने का काम शुरू होने के बाद जेल प्रशासन को कुछ राहत मिलने लगी है। मुख्तार अंसार के करीबी पंकज सिंह उर्फ विनय सिंह को प्रशासनिक आधार पर करीब एक साल पहले जौनपुर से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया था। इसे गोंडा जेल भेज दिया गया है। उम्मीद है कि बाकी 12 माफिया को जल्द दूसरी जिलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों और कैदियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। कुछ खूंखार अपराधियों को हाई सिक्योरिटी जेलों में शिफ्ट कराने के लिए भी उच्च अधिकारियों को लिखा गया था। पंकज सिंह को गोंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।-अरविंद पांडेय, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed