{"_id":"6b09d7529c815fde9460a2d33c88d16c","slug":"lutpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति से लूटपाट
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उघैती। काले रंग की बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को ओवरटेक कर जेवर और नकदी लूट ली। घटना देर शाम उघैती-सहसवान रोड पर हुई।
संभल के बहजोई निवासी विजय सिंह यादव अपनी पत्नी क्रांति देवी के साथ बाइक से सहसवान स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोक लिया। हथियारों की नोक पर बदमाशों ने क्रांति देवी से सोने की चेन, अंगूठी, झूमकी और विजय सिंह से चार हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। एसओ वहीद खां का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में है। पड़ताल की जा रही है।