{"_id":"58484c1d4f1c1be0594495eb","slug":"lt-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट का आरोपी एलटी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से मारपीट का आरोपी एलटी गिरफ्तार, जेल भेजा
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही से मारपीट के आरोपी जिला अस्पताल के लैब तकनीशियन वीर सिंह को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मंगलवार रात ही कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इधर, वीर सिंह के परिवार वालों ने भी पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है।
सीओ दातागंज की पेशी में तैनात सिपाही वेद प्रकाश शास्त्री मंगलवार को बलात्कार के एक मामले में मेडिकल रिपोर्ट लेने जिला अस्पताल की पैथालॉजी पहुंचा था। यहां सिपाही का एलटी वीर सिंह से विवाद हो गया। वीर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वेद प्रकाश शास्त्री को पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। वेद प्रकाश ने कोतवाली में वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी एलटी वीर सिंह के आवास पर दबिश दी। यहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार को मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हादसे में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा
नूरपुर पिनौनी (ब्यूरो)। इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी 53 वर्षीय पूरन शर्मा 24 नवंबर को हादसे में घायल हो गए थे। उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिवार वालों ने इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान पूरन शर्मा ने दम तोड़ दिया।