{"_id":"81c474b17b26421a766894c85521af79","slug":"lpg-distribution-is-not-disturbed-by-the-consumer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस वितरण न होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस वितरण न होने से उपभोक्ता परेशान
बिसौली।
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से लगातार इंडेन रसोई गैस वितरित न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है।
बीते शनिवार को गैस की केवल एक गाड़ी का वितरण हुआ है। उसके बाद गैस का वितरण नहीं हुआ। इससे नगर में भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। कितने ही ऐसे घर हैं, जहां खाना बनाने के लिए अन्य विकल्पों को अपनाना पड़ रहा है। एजेंसी के डिपो पर रोजाना ग्राहक सुबह ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन उनको उनको दो टूक जवाब मिलता है कि कोई भी गाड़ी नहीं आई है। लोगों को वापस कर दिया जाता है। इस बारे में परेशान सिद्धपुर कैथोली से आए ग्राहक राकेश यादव ने बताया कि मैंने रविवार को गैस बुक कराई है, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली। खाना बनाने के लाले पड़े हैं। ऐसे ही कई ग्राहक हैं, जो कई दिन से लगातार गैस लेने आ रहे हैं। उनको गैस न मिलने के कारण वापस लौटना हो रहा है, यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोगों का आक्रोश भी फूट सकता है।
प्रबंधक ओलंपिक फ्लेम का कहना है कि तीन दिन से कोई भी गाड़ी नहीं आई है। इस कारण से लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। रिफिल आते ही उपभोक्ताओं को वितरित की जाएगी।
-----
गैस की समस्या केवल बिसौली या बदायूं जिले में ही नहीं है, बल्कि पूरे उत्तरी भारत में है। गैस पाइप लाइन में आई तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
- टीपी सिंह, वरिष्ठ क्ष़ेत्रीय प्रबंधक, बरेली