फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lotnpura neighborhood Residents demonstrate

लोटनपुरा मोहल्ले वासियों का प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lotnpura neighborhood Residents demonstrate
नाली
शहर की सड़कों और नालियों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली नगर पालिका परिषद ने लोटनुपरा मोहल्ला में एक साल से टूटी नाली को अब तक सही नहीं कराया। इससे लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली क्रॉस करके कोई भी वाहन अंदर नहीं जा पाता है, जबकि राहगीरों और साइकिल सवार बमुश्किल गुजर पाते हैं। इससे आजिज आकर मोहल्लेवासियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। साथ ही पालिका परिषद से सड़क बनवाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

लोटनपुरा से गोपी चौक को जाने वाली शॉर्टकट सड़क से घुसते ही एक नाली अक्तूबर 2014 से टूट पड़ी है। इस मोहल्ले की रोड सीसी होने की वजह से कई पत्थर रखे हुए हैं। उन्हें हटवाकर नाली का पुर्ननिर्माण कराने की मांग करने के लिए मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका परिषद के कर्मचरियों से शिकायत की, लेकिन अब तक उन लोगों की सुनवाई नहीं हो सकी। आक्रोशित मोहल्ले वासियों का कहना है कि यदि वहां की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे लोग उग्र प्रदर्शन करने से नहीं चूकेंगे। इस मौके पर लखन रोहिले, संदीप वाल्मीकि, जगदीश, सचिन, शकुंतला, सतीशबाबू, सुखदेवी, पूजा, हंसमुखी, रेखा, दीपमाला, कदीर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------
तीन हजार रुपये जुटा लिया चंदा 
टूटी हुई नाली बनाने के लिए मोहल्ले वालों ने चंदा करना शुरू कर दिया है, जिससे कि इस गंभीर समस्या से निजात पाया जा सके। इस बारे में मोहल्ले के रहने वाले नवीन कुमार ने कहा कि वह करीब तीन हजार रुपये एकत्रित कर चुके हैं। कुछ और रुपये एकत्रित होने पर टूटी हुई नाली का निर्माण खुद ही करवाएंगे, क्योंकि पालिका परिषद के कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed