फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 24 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 15 May 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मौजूद जिला जज। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जफीर अहमद की अध्यक्षता में द्वितीय शनिवार को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहां 24 हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, बैंकों/ विभागों के 24 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश राजकुमार सिंह और अपर प्रधान न्यायाधीश राखी दीक्षित के प्रयासों से 88 जोड़ों के मध्य सुलह के आधार पर फिर से उनको एक साथ रहने का सफल समझौता कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज जफीर अहमद, प्रधान न्यायाधीश राजकुमार सिंह, प्रथम अपर जिला जज चंद्रभानु सिंह, स्पेशल जज महेंद्र सिंह तृतीय स्पेशल जज मचला अग्रवाल, एडीजे शक्तिपुत्र तोमर, स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट रविकांत, स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट उदयभान सिंह, स्पेशल जज राजकुमार तृतीय, स्पेशल जज सुबोध वार्ष्णेय, अपर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राखी दीक्षित, एडीजे शारिक सिद्दीकी, त्वरित न्यायालय न्यायाधीश सारिका गोयल, त्वरित न्यायालय न्यायाधीश गोपाल जी , एडीजे अखिलेश गुप्ता, सीजेएम नवनीत भारती, एसीजेएम संगीता, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह आदि सहित बैंकों और कई विभागों के बहुत से अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed