{"_id":"5878f8394f1c1b7940ba94b9","slug":"lohri-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एकदूसरे को सभी ने लोहड़ी की बधाइयां दीं तो, मक्का खील, रेवड़ी, मूंगफली खिलाईं। पंजाबी समाज सेवा समिति तथा युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पंजाबी चौक पर सजी रंगोली पर खूबसूरत तरीके से लोहड़ी को सजाया। ढोल, नगाड़ों पर भांगड़ा नृत्य किया गया। पंजाबी समाज के पुरूष व महिलाओं ने पंजाबी लोकगीत गाए, खुशी के माहौल में लोहड़ी मांगी। जिसने लोहड़ी दी, वहां दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी..., खीर भाई खीर, घर अमीर..., के हंसते हुए माहौल में खुशी भर गई। युवाओं ने मूंगफली, मक्का, रेबड़ी का प्रसाद वितरित किया। लोहड़ी प्रज्वलन समिति सदस्यों ने किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने गाटका खेल खेला गया। इस मौके पर नरेंद्र दुआ, पूनम धींगड़ा, अशोक नारंग, परविंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरुदीप सिंह, हरीश चुघ, राजेंद्र अनेजा आदि मौजूद रहे।
स्कूलों में गिद्दा, भांगड़ा पर थिरके बच्चे
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मन मोहा। समस्त स्टाफ भांगड़ा में प्रफुल्लित नजर आया। रेवड़ी, मूंगफली, मिठाई का स्वाद भी चखा। प्रिंसिपल ने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्र्द का पर्व है। इधर, पंजाबी चौक स्थित गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में लोहड़ी पर बालिकाओं ने भांगड़ा और गिद्दा किया। गीत गाए। प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र अनेजा, सरदार गुरदीप सिंह, संजय मलिक, सुरेश जुनेजा आदि मौजूद रहे। आरएस मिलेनियम स्कूल में भी प्रबंधक अमित वैश्य ने लोहड़ी जलाकर बच्चों को बताया कि यह पर्व एकता व भाईचारे का प्रतीक है। बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। वजीरगंज के एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में लोहड़ी मनाते हुए बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। एक दूसरे को बधाइयां दीं। इस मौके पर प्रबंधक विष्णु वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य प्रतीक सक्सेना, ममता, विवेक, मंदीप, विनीता, हरमन, वर्धा, सुनीता, शिवानी, प्राची, खुशबू, रूचि आदि मौजूद रहे।
लोहड़ी पर स्कूल में कराया सुंदरकांड का पाठ
उझानी। मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने लोहड़ी और मकर संक्रांति को धूमधाम से मनाया। स्कूल प्रबंधक नरसिंह थरेजा ने सुंदरकांड पाठ कराया। बच्चों ने सुंदरकांड का अनुसरण किया। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। उन्हें प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर रेनू थरेजा, भारत थरेजा, परमानंद शर्मा, योगेंद्रनाथ गोयल, अभिजीत, वरुण, उमाशंकर, प्रियंका यादव, श्वेता, सुनीता, नेहा, फरहीन, सगुफ्ता, इफत, रानी, सुमायला, आसमां, प्रियंका वर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज
बिसौली। मकर संक्रांति के अवसर पर आज आरएसएस की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के विभाग कार्यवाह सुरेश होंगे।