फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lockdown in Baduan

सुबह सात से 11 और शाम को चार से सात बजे तक कर सकेंगे खरीदारी, जिला प्रशासन से जारी किए निर्देश

Tue, 31 Mar 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Baduan
बदायूं। लॉकडाउन के दौरान लोगों लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए दिक्कत न हो इसके लिए डीएम कुमार प्रशांत ने कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इन दुकानों को खोलने का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक निर्धारित किया है। इसके बाद में केवल चुनिंदा मेडिकल स्टोर ही खुलेंगे। सामान खरीदने के दौरान लोगों को आपस में दूरी बनाकर रखना होगा। डीएम का आदेश जारी होने के बाद सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद इक्का- दुक्का ठेले वाले सड़कों पर नजर आए, जिन्हें पुलिस वापस भेज दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते समूचे देश में लॉकडाउन है। लोगों घरों में रहने को कहा जा रहा है। लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे थे। मौका मिलते ही जरूरी सामान खरीदाने के नाम पर लोग भीड़ जमा करने लगते थे। लॉकडाउन का पूरा पालन कराने के लिए डीएम प्रशांत कुमार ने शहर के हर मोहल्ले में किराने की एक दुकान खोलने की अनुमति दी है। इसके अलावा कुछ सब्जियां और फल बेचने वालों को मोहल्लों में घूमने की अनुमति दी है। डीएम कुमार प्रशांत ने सोमवार से निर्धारित दुकानों से सभी जरूरी चीजों की बिक्री के लिए सुबह सात से सुबह पूर्वाह्न 11 बजे तक फल, सब्जी, पेट्रोल, किराना आदि की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं। यही दुकानें शाम चार से सात बजे तक खुलेंगी। निर्धारित समय से पहले या बाद में कोई भी व्यक्ति सड़क पर दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आदेश का असर सोमवार को शहर की सड़कों पर देखने को मिला। पूर्वाह्न11 बजे के बाद बहुत कम लोग ही सड़क पर दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने वापस घरों को भेज दिया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर दिनभर खुलने की छूट
लॉकडाउन के चलते सभी दुकानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित कर दिया है। हालांकि मेडिकल स्टोरों को दिन में खुलने की छूट दी गई है। जहां पर लोग दवाएं खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed