फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lockdown in Baduan

लॉकडाउनः जिले के बॉर्डर सील, घर से निकले तो होगी जेल

Mon, 30 Mar 2020 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Baduan
बदायूं। लॉकडाउन का पूरा पालन कराने के लिए जिला प्रशासन से सख्ती और बढ़ा दी है। दूसरे राज्यों से पलायन करके घर लौट रहे लोगों को रोकने जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सुबह को सीमा पर लोगों की आवाजाही देखी गई, लेकिन दोपहर को आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। बदायूं सीमा पर शाहजहांपुर, संभल, बरेली, कासगंज, रामपुर, फर्रुखाबाद से जुड़ी हैं। अभी तक दिल्ली से बुलंदशहर व संभल होते हुए हजारों लोग बदायूं की तरफ आ रहे थे। भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों की सीमाएं सील करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए डीएम और एसएसपी की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके बाद प्रशासन ने लोगों को प्रवेश करने से रोकने के लिए सीमा पर जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए।
विज्ञापन

सीन-1 आंवला-बदायूं सीमा
कुंवरगांव। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में सिगोई गांव के पास पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। यहां सोमवार सुबह से इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और एसआई शिशुपाल सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इधर से लोगों के आने- जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। आंवला की ओर से जो भी वाहन आए उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। जबकि इधर से किसी वाहन को आंवला की और नहीं जाने दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों के चालान भी किए हैं। संवाद
विज्ञापन

सीन-2 कासगंज-बदायूं सीमा
कादरचौक। थाना क्षेत्र में गंगापुर के पास कासगंज की सीमा लगती है। यहां सुबह से एसआई हरपाल सिंह तैनात हैं। लॉकडाउन के दौरान वैसे भी इधर से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इसके बावजूद पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों को भी इधर से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुबह स्थानीय लोग गुजरते दिखाई दिए थे, लेकिन दोपहर बाद उन्हें भी चेतावनी दी गई है। इधर से आना जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-3 संभल-बदायूं सीमा
जरीफनगर। इलाके में जरीफनगर और कादराबाद के बीच पुलिस ने बैरियर लगाया गया है। यह सबसे व्यस्तम मार्ग भी है। सुबह से एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया सीाम पर मौजूद रहे। उनके अलावा पुलिस बल मौजूद है। सोमवार को इधर से किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। पैदल यात्रियों के इधर- उधर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए सेल्टर होम में रोकने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद

सीन-4 बहजोई-बदायूं सीमा
इस्लामनगर। इस्लामनगर इलाके में बहजोई सीमा पर एसडीएम बिल्सी संजय कुमार और सीओ संजय रेड्डी ने सोमवार सुबह 10 बजे से डेरा जमा लिया। इधर से निकलने वाले सभी वाहनों को चेक किया गया। पास ना होने पर एक टाटा मैजिक और दो बाइक सीज कर दी गईं। सीओ संजय कुमार ने कहा कि किसी भी हालत में लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। इसलिए लोग अपने घर से बाहर न निकलें। बॉर्डर पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह भी मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed