फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lockdown doctor's help

लॉकडाउन में फोन कॉल, व्हाट्सएप पर उपचार करेंगे डॉक्टर, डीएम ने जारी किए आठ प्राइवेट डॉक्टरों के नंबर

Sun, 29 Mar 2020 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lockdown doctor's help
बदायूं। लॉकडाउन के बीच अब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का समाधान एक फोन कॉल पर मिल जाएगा। कोरोना से बचाव को लेकर देशभर में लॉकडाउन के बाद लोगों के घरों से निकलने में पांबदी लगाई गई है। इस दौरान जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कराने के बाद अब लोगों को घर बैठे चिकित्सा सुविधा देने की व्यवस्था की है। इसके तहत आठ प्राइवेट चिकित्सकों के नाम और फोन नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। क्योंकि मौजूदा समय में सभी चिकित्सकों के क्लीनिक बंद है। ऐसे में यह डॉक्टर फोन कॉल / व्हाट्सएप/ वीडियो कॉल पर मरीजों की जांच कर दवा के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की स्थिति को देखते हुए जरूरी फैसले लेने के लिए स्वत्रंत कर दिया गया है। ऐसे में डीएम कुमार प्रशांत ने पहले सब्जी और फल वालों की लिस्ट जारी की। कौन सा सब्जी या फल का ठेला किस मोहल्ले में जाएगा, यह निर्धारित किया गया। वहीं, अब उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर की सूची जारी की है।
विज्ञापन

यह हैं चिकित्सकों के फोन नंबर:
डॉ. शरद कुमार गुप्ता- फिजीशियन व हार्ट स्पेशलिस्ट -9811514664
डॉ. रमेंद्र सिंह- फिजीशियन -9412295922
डॉ. आदित्य हरि गुप्ता- चाइल्ड स्पेशलिस्ट -9794490380
डॉ. विवेक जौहरी- चाइल्ड स्पेशलिस्ट -9456209068
डॉ. सुधीर सिंह- सर्जन -9412294532
डॉ. पारुल गुप्ता- स्त्री रोग विशेषज्ञ -7500868878
डॉ. रितुज चंद्र- आई स्पेशलिस्ट -7017528412
डॉ. बीआर गुप्ता- आर्थोपेडिक सर्जन -9837775287
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed