{"_id":"5ebc22c18ebc3e907234b052","slug":"lockdown-break-in-ujhani-badaun-news-bly405735490","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन मार्केट में फल के ठेले लगाए तो आठ का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन मार्केट में फल के ठेले लगाए तो आठ का काटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गली-मोहल्लों में फल बेचने बजाय बुधवार को मेन मार्केट में कुछ ठेले वालों को महंगा पड़ गया। पुलिस और नगर पालिका परिषद की संयुक्त कार्रवाई के दौरान फल और सब्जियां बेचते समय आठ लोगों को पकड़ा गया। आठों का चालान काट कर उन्हें फेरी लगाकर ही फल और सब्जियां बेचने की हिदायत दी गई है।
नगर पालिका परिषद की टीम और पुलिस ने दोपहर में पुरानी अनाज मंडी और सब्जी मंडी के पास फल और सब्जियों के आठ ठेलों को पकड़ा। पालिका की ओर से फल और सब्जी बेचने के लिए पास जारी किए गए हैं। इसके तहत इन्हें गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर फल और सब्जियां बेचनी होती है लेकिन अधिकतर ठेले वाले सब्जी मंडी के आसपास ही ठेले लगा लेते हैं। इससे ग्राहकों की भी भीड़ लगने लगी थी। पुलिस और पालिका कर्मी ठेलों वालों को कोतवाली तक भी ले गए। पालिका टीम का नेतृत्व कर रहे नफीस अहमद ने बताया कि फल और सब्जी विक्रेता दिलशाद, आशिक अली, मुजम्मिल, साजिद, मुनहम्मद रफीक, युनूस और अकरम का एक-एक सौ रुपये का चालान काटा गया है। अगर फिर भी कोई मार्केट में खड़े होकर फल और सब्जी बेचते मिला तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसे लेकर ठेला वालों में हड़कंप मचा रहा। अधिकतर ठेले वाले अपराह्न में ही घरों को खिसक गए।