{"_id":"5ec4144b8ebc3e90591e4f40","slug":"lockdown-4-people-seen-on-the-streets-if-they-are-exempt-badaun-news-bly406379964","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन-4: छूट मिली तो सड़कों पर दिखे लोग, कहीं जरूरत तो कहीं केवल ‘सैर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन-4: छूट मिली तो सड़कों पर दिखे लोग, कहीं जरूरत तो कहीं केवल ‘सैर’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। करीब डेढ़ महीने से लाकडाउन के बीच जारी सख्ती के बाद लाकडाउन 4 लोगों के लिए कुछ सहूलियतें लेकर आया है। कई जगहों पर दुकानोें को खोलने की छूट दी गई है, पर सामाजिक दूरी का प्रतिबंध लगाया गया है। पर, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सरकार की इन सहूलियतों के बीच सैर सपाटे और नियमों को तोड़ने का मानो मौका मिल गया है। कुछ यही हाल मंगलवार को शहर में भी देखने को मिला।
बड़ी संख्या में लोग बाइक और कारों से सड़कों पर सैर सपाटा करते दिखे। जिन लोगों को कोई खास काम नहीं था, वह भी पैदल बाजार में तफरी करते दिखाई दिए। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी कोई ख्याल नहीं रखा गया। इस बीच पुलिस लोगों को रोकती और लाकडाउन का पाठ भी पढ़ाती। पर इसका कोई खास असर लोगों पर नहीं पड़ता दिखाई दिया। सोमवार शाम डीएम कुमार प्रशांत ने जनपद में दुकानों को खुलने के निर्देेश दिए थे। हालांकि उस समय उन्होंने दुकानों के खुलने का समय निर्धारित नहीं किया था। ऐसे में व्यापारियों ने मंगलवार तड़के ही दुकानें खोल लीं। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, सड़कों पर लोगों की भीड़ लगने लगी। बाद में पुलिस की सख्ती और दिन के चढ़ते तापमान के बीच सड़कों पर आवाजाही धीरे धीरे कम होती दिखाई दी।
जाम लगा तो पुलिस के फूले हाथ पांव
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांधी ग्राउंड से छह सड़का रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहां एक कार फंस गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का नियम हुआ तार-तार
मंगलवार को शासन के निर्देश पर दुकानें तो खुलीं पर यहां बड़ी संख्या में लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों को तार-तार कर दिया। कई दुकानों पर सामाजिक दूरी के लिए बनाए जाने वाले गोले भी गायब थे। लोग एक दूसरे से सटकर सामान खरीदते दिखे। वहीं दोपहर बाद दुकानदार भी आपस में सटकर बात करते दिखाई दिए।
------------------
छूट का उठाया लाभ, नियम भी रखा बरकरार
उधर, नेहरु चौक पर बहुत समय बाद एक साथ सभी दुकानें खुली। यहां सामाजिक दूूरी का पूरा ख्याल रखा गया। इन थोक की दुकानों पर एक एक कर लोगों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद बुलाया गया और सामान उपलब्ध कराया गया। इससे यहां अव्यवस्था भी नहीं फैली। कुछ जगहों पर लोगों ने भीड़ लगाने की कोशिश हुई तो वहां दुकानदारों ने इन लोगों को स्वयं ही वहां से हटा दिया।
------------------------------------
बदायूं। कोविड-19 को लेकर शासन की तरफ जो नियम शुरुआत में बनाए गए, उनमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पुराने नियम के मुताबिक अगर कहीं कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो 28 दिनों तक वह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित रहेगा। वहीं, जिला प्रशासन के अनुसार नए नियम के मुताबिक यह अवधि अब 21 दिन कर दी गई है। ऐसे में बदायूं जनपद अब हॉटस्पॉट मुक्त हो गया।
कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव को लेकर सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसे लेकर शासन ने कुछ गाइड लाइन भी जारी की थी। इसके तहत जहां कोरोना पॉजिटिव मिलेगा उस जगह से एक किलोमीटर का इलाका हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया जाएगा। दो या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर वहां पर कंटेनमेंट जोन तीन किलोमीटर की परिधि में होगा। इन निर्देशों के अनुसार जहां भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, वह इलाका 28 दिनों के लिए हॉटस्पॉट श्रेणी में आ गया। जनपद में आखिरी कोरोना पॉजिटिव मरीज 27 अप्रैल को मिला था। इसके तहत संबंधित क्षेत्र 24 मई को हॉटस्पॉट मुक्त होना था लेकिन शासन की नई गाइड लाइन के तहत अब यह समय सीमा 28 की जगह 21 दिन की होगी। इससे जनपद का हॉटस्पॉट क्षेत्र सात दिन पहले ही 17 मई को हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर आ गया।
हॉटस्पॉट इलाकों से खुलवायी बल्लियां
डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में लगी सभी बल्लियां खोल दी गईं हैं। हालांकि वहां अभी बैरियर लगे रहेंगे। लोगों को आने जाने में कोई पाबंदी नहीं रहेगी। शासन का आदेश जिला मुख्यालय देर रात पहुंचा। इसमें हॉटस्पॉट की अवधि घटाने की बात कही गई। इसके बाद मंगलवार को आखिरी हॉटस्पॉट एरिया से भी बंदिशें हटा ली गईं हैं।
इन तारीखों में मिले थे कोरोना पॉजिटिव
पहला पॉजिटिव-छह अप्रैल को मुंबई का बडाला निवासी युवक निकला
दूसरा पॉजिटिव-10 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का निकला
तीसरा पॉजिटिव-14 अप्रैल को जालंधरी सराय का युवक निकला
चौथा पॉजिटिव-14 अप्रैल को भवानीपुर खल्ली का युवक दूसरे संक्रमित के संपर्क में आया
पांचवां पॉजिटिव-15 अप्रैल को मुंबई के बडाला का दूसरा युवक निकला
छठा पॉजिटिव-18 अप्रैल को मथुरिया चौराहे के पास की महिला
सातवां पॉजिटिव-18 अप्रैल को मथुरिया चौराहे के पास की महिला का बेटा
आठवां पॉजिटिव-18 अप्रैल को आगरा से लौटने वाला नेपाली व्यक्ति निकला
नौवां पॉजिटिव-19 अप्रैल को जालंधरी सराय के पॉजिटिव युवक का भाई
दसवां पॉजिटिव-19 अप्रैल को जालंधरी सराय के पॉजिटिव युवक की मां
ग्यारहवां पॉजिटिव-19 अप्रैल को जालंधरी सराय के पॉजिटिव युवक की रिश्तेदार लड़की
बारहवां पॉजिटिव-19 अप्रैल को जालंधरी सराय के पॉजिटिव युवक का रिश्तेदार लड़का
तेरहवां पॉजिटिव-19 अप्रैल को दूसरे पॉजिटिव के संपर्क में आया भवानीपुर खल्ली का व्यक्ति
चौदहवां पॉजिटिव-25 अप्रैल को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी
पंद्रहवां पॉजिटिव-27 अप्रैल को दूसरे पॉजिटिव के संपर्क में आई भवानीपुर खल्ली की महिला
सोलहवां पॉजिटिव-27 अप्रैल को दूसरे पॉजिटिव के संपर्क में आया भवानीपुर खल्ली का बालक
---------------------------
शासन ने जो नए नियम जारी किए हैं उनके तहत हॉटस्पॉट इलाके का मानक 28 की जगह 21 दिन का कर दिया गया है। इसके तहत जनपद में अब एक भी हॉटस्पॉट एरिया नहीं बचा है। हालांकि शासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि जनपद ग्रीन जोन में शामिल हुआ है या नहीं। अभी तक जनपद ऑरेंज जोन में ही चल रहा है। - कुमार प्रशांत, जिलाधिकारी, बदायूं