फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lock found lying in District Hospital ICU; CMS seeks explanation from matrons.

Budaun News: जिला अस्पताल के आईसीयू में पड़ा मिला ताला, सीएमएस ने मांगा मेटनर्स से स्पष्टीकरण

Tue, 15 Sep 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lock found lying in District Hospital ICU; CMS seeks explanation from matrons.
बदायूं। जिला अस्पताल में स्थित आईसीयू कक्ष में स्टाफ तैनाती न होने के कारण वहां पर ताला डाल दिया गया। इस पर सीएमएस ने मेटनर्स से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित आईसीयू में तीन प्रशिक्षित स्टाफ नर्स तैनात थी। एडी हेल्थ के निर्देश पर सीएमओ ने दूसरी जगह उन्हें स्थानांतरण कर दिया। वहीं, उनके स्थान तीन स्टाफ नर्स को भेजा गया, लेकिन उनके स्थान पर एक ही स्टाफ नर्स ने ज्वाइन किया, जबकि दो अन्य ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। ऐसे में ड्यूटी समय पूरा होने के बाद में आईसीयू में ताला डाल दिया जा रहा है। जब इसकी जानकारी सीएमएस को हुई तो उन्होंने मेटनर्स रीता सरन से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सतीश नागर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी मिली। इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही आईसीयू को खुलवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed