फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Local body elections notification

स्थानीय निकाय उप चुनावों की अधिसूचना जारी

Fri, 13 Mar 2015 12:03 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 13 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Local body elections notification
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू नाथ ने नगर निकाय के छह पदों के लिए उप
विज्ञापन
निर्वाचन के लिए 12 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी है।  जिला की बदायूं नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष और नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर पांच और दस, नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड नंबर 12, कुुंवरगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन और नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड नंबर नौ के लिए सदस्य पद का उप चुनाव भी कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिला मजिस्ट्रेट ने सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा के साथ नियुक्ति प्रभारी अधिकारियों की बैठक कर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।  नगर पालिका परिषद बदायूं के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व का न्यायालय एवं मतगणना मंडी समिति में कराई जाएगी। नगर पंचायत कछला के सदस्य पदों के लिए नामांकन, जांच, वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन के लिए नायब तहसीलदार उझानी के न्यायालय (तहसील मुख्यालय परिसर बदायूं) कुंवरगांव नगर पंचायत के लिए नायब तहसीलदार कादरचौक के न्यायालय (तहसील मुख्यालय परिसर बदायूं), नगर पंचायत वजीरगंज के लिए चकबंदी अधिकारी बिसौली के न्यायालय (तहसील मुख्यालय परिसर बिसौली) एवं नगर पंचायत सैदपुर के लिए नायब तहसीलदार आसफपुर के न्यायालय (तहसील मुख्यालय परिसर बिसौली) का स्थान निश्चित किया गया है।  इन सभी सदस्य पदों की मतगणना तहसील मुख्यालय पर होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेन्द्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित सभी उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
000000000
निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित
जिला मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका परिषद बदायूं के अध्यक्ष पद के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम आरके गुप्ता को निर्वाचन अधिकारी, भूमि संरक्षण मैदानी के अवर अभियंता रामईश्वर यादव, बाढ़ खंड के अवर अभियंता रणधीर सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर पांच एवं दस के सदस्य पद हेतु नायब तहसीलदार सदर विमल कुमार शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी, बाढ़ खंड के अवर अभियंता सूरज पाल सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पंचायत कुंवरगांव के वार्ड नंबर तीन के सदस्य पद के लिए सालारपुर के बीडीओ ललित सोती को निर्वाचन अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता मांगेराम को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड नंबर 12 के सदस्य पद के लिए बीडीओ बिसौली विपिन चंद्र अग्रवाल को निर्वाचन अधिकारी, आरईएस विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी और नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड नंबर नौ के सदस्य पद के लिए बीडीओ वजीरगंज राज कुमार को निर्वाचन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आसफपुर अविनाश चन्द्र वशिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
000000000000
उप चुनाव को समय सारिणी निर्धारित
बदायूं के अध्यक्ष पद, नगर पंचायत कछला, वजीरगंज, कुंवरगांव, सैदपुर के सदस्य पदों के लिए 19 मार्च तक पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन।
20 मार्च को 11 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच। 23 मार्च को 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। 24 मार्च को 11 बजे से प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।  सात अप्रैल को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नौ अप्रैल को प्रात: आठ बजे से तहसील मुख्यालयों पर मतगणना कराई जाएगी।
00000000000000
अध्यक्ष पद को आठ हजार होगी जमानत राशि जमा
उप निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन के लिए 500 रुपये, नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिए 100 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 8000 और सदस्य पद के लिए 2000 रुपये जमानत राशि निश्चित की गई है। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा चार लाख और नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए  20 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed