{"_id":"66d4b2977db45b808e06e4ac","slug":"libraries-will-be-built-in-nine-government-schools-construction-has-started-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125073-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नौ राजकीय स्कूलों में बनेंगे पुस्तकालय, निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नौ राजकीय स्कूलों में बनेंगे पुस्तकालय, निर्माण शुरू
विज्ञापन
बदायूं। छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में नौ राजकीय कॉलेज में पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार, चार से पांच माह में यह बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं आराम से पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।
जिले में 35 राजकीय कॉलेज हैं। इनमें प्रोजेक्ट अलंकार के तहत पुस्तकालय बनाने के लिए पहले चरण में नौ कॉलेजों का चयन किया गया था। इनमें दो राजकीय इंटर कॉलेज, चार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और तीन राजकीय हाईस्कूल शामिल हैं। वहीं शासन स्तर से कार्यदायी संस्था के रूप में उप्र प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को इनका जिम्मा सौंपा गया है। 18.56 लाख रुपये से एक पुस्तकालय का निर्माण होगा। पहली किस्त के रूप में सभी कॉलेजों को नौ-नौ लाख रुपये दिए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था के अनुसार, चार से पांच माह के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। काम पूरा होने पर पुस्तकालय भवन कॉलेज प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
इन कॉलेजों में बन रहे हैं पुस्तकालय
-राजकीय इंटर कॉलेज, निजामपुर
-राजकीय हाईस्कूल, जगत
-राजकीय हाईस्कूल, खुनक
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, चौड़ेडा
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहसवान
-राजकीय इंटर कॉलेज, नाधाभूड
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नसीरपुर टप्पा मलसई
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दातागंज
-राजकीय हाईस्कूल, भुंडी
जिले के नौ राजकीय कॉलेजों में पुस्तकालय बनाए जा रहे हैं। इनमें काम शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होते ही इन्हें हैंडओवर कर लिया जाएगा। -डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षण