फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leopard hunted a cow, panic

Budaun News: तेंदुए ने गाय का किया शिकार, दहशत

Thu, 12 Dec 2024 12:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunted a cow, panic
फरीदापुर के जंगल में गोवंश के शव को देखती वन विभाग की टीम। संवाद
गुलड़िया। थाना मूसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा गुलड़िया के फरीदापुर के जंगल में मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर एक गाय को मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है, लेकिन गांव के लोगों से सतर्क रहने व खेतों पर संगठित होकर जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ 22 नवंबर को गन्ने के खेत में देखा गया लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुआ मानने को तैयार नहीं हुई। एक माह में करीब दस बार तेंदुआ देखने की बात ग्रामीणों ने वन विभाग से कही लेकिन हर बार जंगली जानवर होने की बात कहकर विभाग मामले को टाल गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार की रात को तेंदुए ने गाय को मार डाला। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, एक बार फिर तेंदुआ होने की बात को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले चंद्रभान को दिखा था तेंदुआ

22 नवंबर को वार्ड संख्या सात निवासी चंद्रभान सिंह रात में फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह अपने ट्यूबवेल पर थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत की ओर टॉर्च की रोशन डाली तो वहां तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह भागकर पास में खड़े पेड़ पर चढ़ गए। काफी देर बाद तेंदुआ दोबारा गन्ने के खेत से निकला और गड्ढों से होता हुआ झील की तरफ भाग गया।

ग्रामीणों ने कहा-कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

एक माह से लगातार वन विभाग की टीम को तेंदुआ होने की सूचना दी जा रही है, लेकिन विभागीय टीम केवल हिदायत देकर चली जाती है। लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
- प्रताप सिंह, गुलड़िया


मंगलवार रात को तेंदुए ने गाय को मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक बार फिर तेंदुए के हमले से इन्कार कर दिया। वन विभाग लगातार ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है।

- हरवेश यादव, गुलड़िया


--तेंदुआ होने से इन्कार नहीं कर रहे लेकिन जब तक वह विभागीय टीम को दिख न जाए तब तक पुष्टि कैसे कर सकते हैं। गाय को किस जानवर ने मारा है इसकी जांच चल रही है। फिलहाल गांव के लोगों को अकेले खेतों पर न जाने की हिदायत दी गई है।
- विकास वरुण, रेंजर बदायूं

फरीदापुर के जंगल में गोवंश के शव को देखती वन विभाग की टीम। संवाद

फरीदापुर के जंगल में गोवंश के शव को देखती वन विभाग की टीम। संवाद

फरीदापुर के जंगल में गोवंश के शव को देखती वन विभाग की टीम। संवाद

फरीदापुर के जंगल में गोवंश के शव को देखती वन विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed